हेलो ,
स्वागत है आपलोगो को मेरे ब्लॉग पर।
by prince -लव मेक लाइफ-
#Nature lovers
#human lovers

वो मेरा घर था
उसे मैंने बनाया था...मैंने सजाया था
इक दिन वो किसी दूसरों शख्स को उठा लायी और कहा आज से ये यही रहेगा
मैंने कहा, क्यों?
उसने कहा...मुझे ये पसंद हैं

और मैं?
मेरे माथे को चूमते हुए वो बोली
तुम मुहब्बत हो मेरी...


अपने ही घर में किरायेदार सी हो गया मैं
वो घर छोड़ आया,
दम घुटने लगा था मेरा वहाँ

आज जब उस गली से गुजरने पर
खिलखिलाहट सुनाई दी...मैं थोड़ा आगे बढ़ा

कुछ तल्खियाँ फिर सिसकियाँ..
फिर कलपती आवाजें

ये सारी आवाजें मेरी थी
उस घर में आज भी सिर्फ मेरी ही आवाजें गुंजती हैं!
देखा मैंने, अब कोई नहीं रहता वहाँ
ना वो...ना उसका लाया हुआ दुसरा, तीसरा शख्स
कैसा जर्जर....कितना वीरान सा हो गया है
वो घर मेरा, मेरे बगैर

उस घर को मेरी आदत थी
मुझे उस घर की आदत थी

तुमने मुझे मेरे ही बनाये घर से बेघर कर दिया
और सिर्फ मुझे ही नहीं ना जाने कितनों को!
#love make life

Comments

Popular posts from this blog

Kab Se.~: